यूपी में चलेगी पछुआ हवा, 42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट

यूपी में चलेगी पछुआ हवा, 42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट

लखनऊ।
तहलका 24×7 
               प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा ठंड के साथ कोहरे के साए में लिपटा हुआ है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा। सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से प्रदेशभर में दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी, साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।
कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा।
Previous articleसत्य और भाव-भक्ति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव: पं. अखिलेश चन्द्र
Next articleकिराया मांगने आई मकान मालकिन की हत्या, लाश के टुकड़े बैग में भर दिया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?