यूपी में 3 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त

यूपी में 3 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त

# 60 हजार डीएल भी सस्पेंड होंगे, चालान न भरने वालों पर बड़े एक्शन की तैयारी

लखनऊ।
तहलका 24×7
               5 हजार करोड़ के बकाए और सड़क पर रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक महकमा हरकत में आ गया है। ऐसी गाड़ियों की पहचान की जा रही है, जिनके पांच या उससे ज्यादा चालान कट चुके हैं, जुर्माना भी अदा नहीं किया है। ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और आरसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, ताकि ऐसे वाहन सड़क पर न चल सकें। यह प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
       
अब तक 3 लाख गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और 58 हजार 893 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए पहचान की गई है। यातायात निदेशालय ने परिवहन विभाग को इसी महीने इसकी सूची भेजी है। सूची में उन लोगों के वाहन शामिल हैं, जिनके 5 या 5 से ज्यादा चालान होने के बाद भी चालान की राशि जमा नहीं की गई। यातायात निदेशालय के अनुरोध पर परिवहन विभाग ने आरसी और डीएल सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
Previous articleबिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी
Next articleअनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्‍कर, दो की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?