यूपी में 5 हजार से ज्यादा स्कूलों को विलय करने की तैयारी
# टीचर के पद घटेंगे, नई भर्ती भी नहीं, विरोध में उतरे शिक्षक संगठन
लखनऊ।
तहलका 24×7
यूपी में कक्षा 8 तक के करीब 5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है। ये वो स्कूल हैं, जहां छात्रों की संख्या 50 से कम है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है।
अकेले सुल्तानपुर जिले में ही 50 से कम छात्र संख्या के 444 स्कूल सामने आए हैं।

अगर स्कूल मर्ज हुए, तो जाहिर है कि टीचर के हजारों पद कम हो जाएंगे। इससे भविष्य में भर्ती की उम्मीदों को भी झटका लगेगा। वहीं, सरकार का तर्क है कि ये कदम शिक्षा की बेहतरी के लिए उठाया जा रहा है। लेकिन, शिक्षक संघ इसके विरोध में उतर आए हैं।

कक्षा एक से 8 तक के सरकारी स्कूलों में लगातार छात्रों कि संख्या कम होने का कारण उन स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों का छात्रों को अच्छे से ना पढ़ाना, छात्रों संग अच्छा व्यवहार ना करना, छात्रों को लिखने और पढ़ाने की कार्यशैली अच्छी न होना आदि को लेकर विभाग गम्भीर है।

















