योगी सरकार में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त का वातावरण- सुब्रत पाठक

योगी सरकार में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त का वातावरण- सुब्रत पाठक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक बैठक विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बतौर मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक ने बूथ जीतो चुनाव जीतो पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के समय हम लोगों ने जनता से वादा किया था कि प्रदेश में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार घूसखोरी समाप्त कर भयमुक्त वातावरण बनाएंगे सभी वादों को योगी सरकार ने पूरा किया है आज गुंडा या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ भाग गए है। अपराध से बनाई गई संपत्ति को सरकार ने जप्त किया, सरकारी जमीन पर कब्जा हटाए गए, सरकारी जमीन पर बने माफिया के अवैध महलों को सरकार ने ध्वस्त करा दिया। आज पूरे प्रदेश की जनता सुकून से जी रही है। सुरक्षा व सुशासन पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। माफियाओं की अट्ठारह सौ करोड़ की संपत्ति जप्त किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ चुनाव सिर्फ पांच साल के लिए होते हैं और कुछ चुनाव युग को बदलने वाले होते हैं। ऐसा चुनाव 2017 में हुआ था, जिसने सपा की तानाशाही को उखाड़ फेंका था। अब 2022 का चुनाव भी वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का चुनाव है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पाण्डेय, विधानसभा संयोजक महेंद्र विजय शुक्ला, धनन्जय सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार जायसवाल, मनीष त्रिपाठी, अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Previous articleवीआईपी उम्मीदवार अशोक सिंह को पुलिस ने प्रचार करने से रोका
Next articleजौनपुर : संसदीय कार्यप्रणाली, चेयरमैन शिप व पार्लियामेंटरी प्रोसीजर ट्रेनिंग का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?