रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिक्रमण को लेकर दिखा आक्रोश
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
सिंधोरा बाजार में रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नव युवक दुर्गा पूजा समिति, सर्व मनोकामना सिद्ध दुर्गा माता मंदिर पुरानी बाजार से होते हुए चौरा माता मंदिर से होते पूरे सिंधोरा का भ्रमण करते संकट मोचन मंदिर राम बाबा जाकर समाप्त हुई।सिंधोरा में निकली शोभा यात्रा में आगे घोड़े, गाजे बाजे के साथ भगवान श्रीराम अपने चारो भाईयों के साथ रथ पर सवार दिखे, घर-घर प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान सिंधोरा बाजार में भी झंडे से भी सजाया गया। कार्यकम का आयोजन सिंधोरा के व्यापारियों ने किया। जुलूस के दौरान कुछ देर के लिए उस समय प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे जब सड़क पर अतिक्रमण के चलते जुलूस में शामिल लोग बिना अतिक्रमण हटाये आगे जाने से इंकार कर दिए। 15 मिनट के मान मनौव्वल करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मनाया, तब जाकर जुलूस गंतव्य को रवाना हुआ।


















