राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: ओपी राजभर
# बोले मंत्री- छोटी मछली हो या बड़ी,किसी को नहीं बख्शा जाएगा
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जौनपुर दौरे के दौरान अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है और दोषी चाहे कोई भी हो,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने कहा,”मछली छोटी हो या बड़ी,किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

दोषी चाहे किसी भी पद पर हो,कानून अपना काम करेगा।”टिन्नू यादव के घर बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह प्रशासन का विषय है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर कब और कहां चलेगा,इसका निर्णय प्रशासन करेगा।इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।राजभर ने कहा,”पिछले दो वर्षों से अखिलेश यादव मुझ पर गालियां दिलवा रहे हैं।अब मैंने जवाब देना शुरु किया तो उन्हें बुरा लग रहा है।इस जन्म में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे,इसके लिए उन्हें दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं,उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी उनके विधायकों को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही थी।विधायकों की खरीद-फरोख्त के सवाल पर उन्होंने कहा,”अगर कोई बिकेगा तो लोग खरीदेंगे ही।”उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है।

















