राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के निधन पर शोक

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के निधन पर शोक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित 78 वर्षीय शिक्षक हरिनाथ दुबे का ब्रेन हैमरेज होने से निधन हो गया। जिससे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
पिंडरा विकास खण्ड के राजपुर निवासी व नहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय से प्राधनाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हरिनाथ दुबे को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व योगदान देने पर वर्ष 2009 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलामंत्री शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहाकि उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को  शिक्षक समाज भुला नही पायेगा।
उनके पुत्र शिक्षक अरविंद द्विवेदी ने बताया कि ब्रेन हैमरेज होने पर अस्पताल ले जाते समय उनका निधन हो गया। सोमवार को सुबह निकली अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व गणमान्य शामिल हुए। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र हाईकोर्ट के अधिवक्ता ब्रह्मदेव द्विवेदी ने दी।
Previous articleशराब पीकर पुलिया पर बैठा युवक नहर में गिरा, मौत
Next articleमानव जीवन का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति, वरना मानव पशु के समान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?