रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

कानपुर।
तहलका 24×7
                कानपुर के गोविंद नगर इलाके में गुरुवार दोपहर दर्दनाक घटना हुई।लखनऊ निवासी और रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी स्मिता सेठी (59) ने मायके की दो मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक स्मिता 30 अगस्त को अपनी बीमार मां कैलाश रानी अरोड़ा को देखने कानपुर आई थीं और छोटे भाई मनोज अरोड़ा (शीशा कारोबारी) के घर रह रही थीं।
घर पर मां के अलावा कोई नहीं था। छोटी बहन और भाभी बाजार गई थीं, जबकि भाई दुकान पर थे। तभी स्मिता छत से कूद गईं। पड़ोसियों ने शोर सुनकर बाहर आकर देखा तो महिला सड़क पर पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि सड़क पर खड़ी कार के पास एक शख्स निकलता है।
कुछ ही देर बाद महिला अचानक छत से गिरती है। गिरने के बाद वह करीब 20 सेकेंड तक तड़पती रही और फिर उनकी सांसें थम गई। इस दौरान वहां से गुजर रही दो महिलाएं उन्हें सड़क पर पड़ा देखकर भी निकल गईं। थोड़ी देर बाद मोहल्ले के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। स्मिता के पति सुरेश कुमार सेठी बैंक ऑफ बड़ौदा से मैनेजर पद से रिटायर्ड हैं। परिवार लखनऊ के आशियाना बी ब्लॉक में रहता है।
बेटी चारु विदेश में और बेटा शिवांशु नोएडा में नौकरी करता है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के भाई की ओर से दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में महिला के खुदकुशी करने की पुष्टि हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
Previous articleफरीदुल हक कॉलेज में 173 छात्रों को वितरित हुए टैबलेट
Next article14 आतंकी, 400 किलो आरडीएक्स, 34 गाड़ियों में बम रखने की धमकी पर मुंबई में हाई अलर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?