रेलवे का बूम तोड़कर गुजरा ऑटो, चालक हिरासत में

रेलवे का बूम तोड़कर गुजरा ऑटो, चालक हिरासत में

# इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर पर रुकी

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               शनिवार को खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हड़कंप मच गया जब बंद बूम के बीच से एक ऑटो रिक्शा चालक ने जबरन वाहन निकालने की कोशिश की। बूम जोरदार टक्कर से टूट गया। संयोग से उसी समय शाहगंज की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल तक पहुंच चुकी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से तत्काल रोकना पड़ा। गेटमैन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और कुछ ही देर बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार गेट संख्या 55 एसपीएल पर शनिवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन की सूचना मिलने पर गेटमैन ने बूम गिराना शुरु किया इस बीच खेतासराय की ओर से दीदारगंज की दिशा में जा रहा एक ऑटो चालक फाटक बंद होते समय जबरन ऑटो लेकर अंदर घुस गया। नतीजतन, ऑटो की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया। इस दौरान शाहगंज की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल के पास पहुंच चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही गेटमैन ने तत्परता और समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत टूटे फाटक की जगह स्लाइडर (सुरक्षा रॉड) लगाई और सिग्नल क्लियर कर ट्रेन को रवाना किया।घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ की टीम शाहगंज से मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर ने बताया कि जांच के बाद ऑटो चालक अंकित गौतम को ऑटो समेत हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous articleगोड़िला फाटक बाजार की रामलीला का हुआ शुभारंभ
Next articleअपहृत किशोरी 18 दिन बाद लौटी घर, आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?