रैली निकालकर दिया स्वच्छता और पोषण का संदेश
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र इमामपुर से जागरुकता रैली निकाली गई।यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।सीडीपीओ के निर्देशन में आयोजित इस रैली में मुख्य सेविका,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां व सहायिकाएं,प्राथमिक पाठशाला के बच्चे तथा अध्यापक शामिल रहे।

रैली गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती रही।इस दौरान बच्चों को साफ-सफाई रखने,पौष्टिक भोजन और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और पोषित बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिवप्रसाद चौधरी,प्रधान संतलाल सोनी,अनिल चौधरी, सुपरवाइजर सुशीला वर्मा,नीलम सोनी,निशा,लल्ली, रीता,मुन्नी,सोनी,प्रमिला आदि कार्यकत्रिया व शिक्षक मौजूद रहे।


















