लखनऊ : नहर के किनारे झाड़ियों में मिला मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड का शव, सनसनी

लखनऊ : नहर के किनारे झाड़ियों में मिला मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड का शव, सनसनी

# पुलिस ने की शिनाख्त, जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के हैं मूल निवासी

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में नहर किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी दक्षिणी राहुल राज ने बताया कि सेना से रिटायर 62 वर्षीय नंदलाल तिवारी की हत्या कर शव सड़क किनारे खाई में फेंका गया। गला रेतकर अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा। मृतक की जल सेना से रिटायर वेलडर के रूप में शिनाख्त हुई है। पुलिस को शव के पास से मिली डायरी व आधार कार्ड, पेन कार्ड से शिनाख्त हुई। खून से सने दो चाकू भी मौके से मिले हैं। मूलरुप से जौनपुर के बदलापुर के रहने वाले नंद कुमार तिवारी लखनऊ में कृष्णानगर में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक का पारिवारिक विवाद चल रहा था। हत्या के हर पहलुओं पर जांच चल रही है।

Previous articleजौनपुर : कल निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा स्थगित 
Next articleजौनपुर : केराकत तहसील के कानूनगो सीपी सिंह का निधन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?