जौनपुर : केराकत तहसील के कानूनगो सीपी सिंह का निधन
# डेंगू संक्रमित होने पर मेदांता हास्पिटल में चल रहा था उपचार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत तहसील के थानागद्दी सर्किल के कानूनगो चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ़ सीपी का दीपावली की शाम निधन हो गया। उनके साथी लेखपाल राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके डेंगू डिटेक्ट होने पर उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां जांच में उनके मस्तिष्क में खून की क्लाटिंग पायी गई। वहीं इलाज के दौरान दीपावली की शाम सवा छह बजे उनका निधन हो गया।

श्री सिंह 52 वर्ष के थे। वे मूल रूप से इसी जिले के अटरिया गांव के रहने वाले थे। उन्होंने वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में अपना मकान बनवा लिया था और परिवार के साथ वहीं रहते थे। उनकी पत्नी वाराणसी में ही जेपी मेहता इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटा एक निजी कम्पनी में इंजीनियर है जबकि बेटी अभी पढ़ रही है। बेटा विवाहित और बेटी अविवाहित है।

वाराणसी के मणिकर्निका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रविप्रताप ने मुख़ाग्नि दी। कानूनगो के निधन की खबर पर तहसील कर्मचारी में शोक की लहर दौड़ गयी और शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।


















