लखनऊ : मकान की खिड़की से निकलकर भागी छात्रा पहुंची थाने
# बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का पांच लोगों पर लगाया आरोप
लखनऊ। आर एस वर्मा तहलका 24×7 सीतापुर रोड से बीते आठ अगस्त को अगवा की गई नौवीं की छात्रा बुधवार को आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। सैरपुर थाने पहुंचकर छात्रा ने पांच लोगों पर कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही। बाद में मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। घटना के दिन छात्रा के पिता ने सैरपुर के नीरज व उसके साथी नितिन पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक सैरपुर ने बताया कि अब छात्रा के न्यायिक बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा के मुताबिक, आठ अगस्त को स्कूल के पास से कार सवार नितिन, नीरज समेत पांच लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। बुधवार को खिड़की खुली मिली तो वह भाग निकली। पहले मड़ियांव थाने पहुंची, जहां से उसे घटनास्थल सैरपुर का बताया गया। सैरपुर पुलिस छात्रा का मेडिकल कराकर छानबीन में जुटी है