लखनऊ : मदरसों के छात्र क्या पढ़ रहे हैं अब होगी इसकी जांच

लखनऊ : मदरसों के छात्र क्या पढ़ रहे हैं अब होगी इसकी जांच

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                     प्रदेश में अनुदानित मदरसे के छात्र किस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं अब इसका भी सर्वे होगा। उन्हें किस विषय की कितनी पुस्तकों का निशुल्क वितरण हुआ है। यह सूचना पाठ्यपुस्तक अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी है।
दरअसल अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिए थे कि मदरसों में पुस्तकों के वितरण को लेकर प्रारूप बदला जाए। छात्रों को कोर्स की एनसीईआरटी किताबों के लिए उनके अभिभावकों के खातों में सीधे पैसे दिए जाएं जिससे वे अपने बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तकें खरीदकर दे सकें। मगर अब यह योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है।
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेशभर के 558 अनुदानित मदरसों में कक्षा आठ तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें दी जा ही हैं। अब पाठ्यपुस्तकें खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खातों में सीधा पैसा डालने के निर्णय से धनराशि के दुरुपयोग की आशंका है। वहीं एक ही योजना में दोहरा व्यय भी होगा। लिहाजा पैसे भेजने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विशेष सचिव ने यह भी सूचना मांगी है कि अनुदानित मदरसों में चालू वित्तीय वर्ष में कुल कितने विषयों की कितनी पुस्तकें किन-किन भाषाओं में उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त यह भी बताना होगा कि उर्दू माध्यम की कुल वितरित पुस्तकों की संख्या जिलावार कितनी है। उर्दू भाषा की पुस्तकों की संख्या, अन्य भाषा की पुस्तकों का वितरण, इन बिंदुओं पर सूचना भेजनी होगी। यह सूचना नवंबर महीने के पहले सप्ताह में ही देने को कहा गया है।
Previous articleमुजफ्फरनगर : गन्ने के खेत में मिला रेप के आरोपी का शव, गोली मारकर की गई हत्या 
Next articleप्रयागराज : डेंगू पर हाईकोर्ट की फटकार… अधिकारी फाइलों से आयें बाहर, धरातल पर करें काम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?