लापता हुई बहनों को पुलिस ने प्रयागराज से किया बरामद

लापता हुई बहनों को पुलिस ने प्रयागराज से किया बरामद

शाहगंज, जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका न्यूज नेटवर्क
                     लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने प्रयागराज से बरामद किया है। युवतियों के चाचा ने पड़ोस के दो युवकों पर बहनों को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। आरोप के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी दो बहनें 1 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे घर से लापता हो गईं। बहनों के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाले आदित्य पुत्र विकास राजभर ने विनीता को और नीरज पुत्र प्रकाश ने रंगीता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बहनें अपने घर से बिना बताए झगड़ा करके इलाहाबाद चली गई थी। दोनों को बरामद कर उनका बयान, मेडिकल एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleयुवती से छेड़छाड़ का आरोपी युवक हिरासत में
Next articleपरिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?