लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने घोषित की महिला शाखा
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
लायंस क्लब शाहगंज स्टार की ओर से नगर को नई सौगात मिली। ज़ोन चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रहरि ने नए क्लब का सृजन करते हुए अपने कार्यकाल में बनाए गए अनेक कीर्तिमानों की झलक प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में ही लियो संस्था का गठन हुआ था। इसी क्रम में उन्होंने अपने प्रतिष्ठान के सहयोग से नए क्लब को तीन सिलाई मशीनें भेंट कीं।

कार्यक्रम में लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की जिम्मेदारी अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल, सचिव आराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता को सौंपी गई। वहीं, सदस्य के रुप में बुलबुल अग्रहरी, सपना अग्रहरी, रूबी अग्रहरी, दिव्या अग्रहरी आदि ने कमान संभाली। संस्था का बुधवार की रात एक पत्रकार वार्ता के साथ शुभारंभ किया गया। नव सृजित संस्था की महिला पदाधिकारियों ने अपने कार्यों को पूरी तनमयता के साथ करने और समाज के हर तबके की मदद का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सहयोगी के रुप में लायन मनोज पांडे की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लायन रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, लियो के संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता और मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

















