लिपिक के भाई के निधन पर शोक सभा आयोजित

लिपिक के भाई के निधन पर शोक सभा आयोजित

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
           क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में लिपिक पद पर पदस्थ जितेंद्र बहादुर सिंह ऊर्फ बबलू के बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद सिंह (70) के निधन पर बुधवार को कालेज परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के निर्देशन में प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
गौरतलब हो कि मृतक नलकूप विभाग में आपरेटर पद से सेवानिवृत्त थे, वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने निधन को परिवार पर वज्रपात बताया।
इस दौरान संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, अरुण कुमार मौर्य आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
Previous articleपीयू में पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
Next articleशव रख ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, हत्यारोपी को फांसी देने की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?