लोगों की जमा पूंजी लेकर फाइनेंस कंपनी फरार, पीड़ित महिलाओं ने थाने में दी तहरीर

लोगों की जमा पूंजी लेकर फाइनेंस कंपनी फरार, पीड़ित महिलाओं ने थाने में दी तहरीर

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में खुली एक फाइनेंस कंपनी द्वारा धन दोगुना करने का हवाला देकर दर्जनों लोगों के रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जिसमें रविवार को थाने पहुंची दर्जनों पीड़ित महिला व पुरुषों ने कम्पनी के खिलाफ तहरीर दी।पिंडरा निवासी राजकुमारी व संजय कुमार के नेतृत्व में पंहुचे 30 से अधिक महिला व पुरुषों ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि कम्पनी के मैनेजर व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को लोभ लुभावने बचत व परिपवक्ता का हवाला देकर उनसे रुपये जमा करवाये।
जब परिपवक्ता की तिथि पूरी हुई तो सिस्टम अपग्रेड का हवाला देकर टरकाने लगे। लेकिन दो महीने पूर्व ही उक्त कम्पनी के कर्मचारी रातों-रात कार्यालय बंद कर फरार हो गए। ग्रामीणों व महिलाओं को बहकाने के लिए कम्पनी के स्थानीय कर्मचारी अपनी पत्नियों को भी फील्ड में उतार दिए थे और वह लोग कृषि मंत्रालय में कम्पनी के रजिस्टर्ड होने का प्रमाण पत्र दिखाकर करोड़ों रुपये जमा करवाया। जब देने की बारी आई तो भाग खड़े हुए। यही नही पीड़ित महिलाओं ने बताया कि इसके पूर्व 26 फरवरी को फूलपुर पुलिस व एक मार्च को तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर रविवार को थाने पहुंच कर गुहार लगाई।
पीड़िता राजकुमारी के मुताबिक उक्त फाइनेंस कंपनी द्वारा सैकड़ो लोगों से करोड़ों रूपये लेकर फरार हो चुकी है। कोई बेटी के शादी तो कोई घर बनवाने के लिए धन दो गुना करने के लिए जमा किया था।इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने न्याय दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेजा।
Previous articleहाई-वे किनारे नहीं बिकेगी शराब: मुख्यमंत्री
Next articleशांति समिति की बैठक में छाया रहा साफ सफाई का मुद्दा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?