वक्फ बिल विरोध: लाइनमैन ने काट दी पूरे गांव की बिजली, ऊर्जा मंत्री ने किया बर्खास्त

वक्फ बिल विरोध: लाइनमैन ने काट दी पूरे गांव की बिजली, ऊर्जा मंत्री ने किया बर्खास्त

मेरठ।
तहलका 24×7
              ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुधवार को वक्फ बिल के विरोध में घरों की लाइट ऑफ कर सांकेतिक विरोध करने की अपील मुस्लिम समाज से की थी, जिसका पालन मुस्लिम समाज के लोगों ने किया भी। लेकिन मेरठ में लाइनमैन ने पूरे गांव की ही बिजली गुल कर दी। लाइनमैन ने अजराड़ा गांव की बिजली लगभग 15 मिनट तक काट दी। जब ये बात गांव के कुछ लोगों को मालूम हुई तो ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर से शिकायत की, इसके बाद संविदा पर तैनात कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बिजली कर्मचारी रियाजुद्दीन ने मुंडाली क्षेत्र के अजराड़ा गांव की बिजली 15 मिनट के लिए गुल कर दी। गांव के लोगों का आरोप था कि बिजली कर्मचारी ने जानबूझ ऐसा किया। ऊर्जा राज्यमंत्री ने इस बारे में अधिकारियों से बात की, तब अफसरों द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अजराड़ा में स्थित बिजली घर पर संविदाकर्मी रियाजुद्दीन ने जानबूझकर गांव की बिजली सप्लाई को बंद किया था। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया।
बिजली कटौती की जानकारी होने पर गांव के कल्लू पंडित ने कहा कि कोई बिना वजह के बिजली सप्लाई कैसे बाधित कर सकता है?पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मीडिया प्रभारी एचके सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद लाइनमैन को हटा दिया गया है।
Previous articleअब आधार, पैन, राशन कार्ड नागरिकता की पहचान नहीं, दो दस्तावेज हैं मान्य
Next articleविदेश मंत्री जयशंकर की अमरीका को दो टूक, पहलगाम हमले के दोषी को मिलकर रहेगी सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?