वनवासी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 119 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

वनवासी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 119 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                 जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को स्थानीय सीएमएम इंग्लिश स्कूल,रशीदाबाद में संपन्न हुई।
भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस नागेंद्र प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा में जौनपुर,वाराणसी और आज़मगढ़ जिलों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के कुल 166 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया,इनमें से 119 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया,जिनमें 63 छात्र और 56 छात्राएं शामिल रहीं।परीक्षा का संचालन एवं मूल्यांकन कार्य मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति,आज़मगढ़ के कमलेश वनवासी,मुसाफिर वनवासी,नंद कुमार वनवासी,जितेंद्र वनवासी,विजय प्रताप,दूधनाथ,सुशील,चंदन कुमार, मीना वनवासी तथा मनीषा वनवासी ने निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि जौनपुर,वाराणसी और आज़मगढ़ से चयनित 10-10 मेधावी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले आदिवासी नायकों के नाम पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी,ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। कार्यक्रम में मो.तौफीक,नीरज शाह,अमरनाथ सेठ,रवि विश्वकर्मा,तथागत सेठ,उत्कर्ष शाह सहित अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
Previous articleमां की स्मृति में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 मरीजों का हुआ परीक्षण
Next articleहरियाली बढ़ाने को चला महाअभियान, सोंधी ब्लॉक में लगे हजारों पौधे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?