वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, मौके पर ही सैकड़ों मामलों का हुआ निस्तारण

वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़,मौके पर ही सैकड़ों मामलों का हुआ निस्तारण

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               शासन के निर्देश पर सोमवार को तहसील शाहगंज सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व,कृषि,विकास,स्वास्थ्य,नगर निकाय, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
राजस्व विभाग ने 25 किसानों की वरासत दर्ज कर खतौनी उपलब्ध कराई।इसके अलावा 150 आय प्रमाण पत्र,200 जाति प्रमाण पत्र तथा 175 निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।वहीं 3 नाम संशोधन और 2 अंश संशोधन के मामलों का भी निस्तारण किया गया।विकास विभाग की ओर से 50 जन्म प्रमाण पत्र एवं 30 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए।नगर निकाय ने 8 जन्म और 3 मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए।
खाद्य एवं रसद विभाग ने 2 नए राशन कार्ड बनाए तथा 10 नए यूनिट जोड़े।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleशिक्षक के परिवार को बीईओ ने सौंपा एक लाख रुपये का सहायता चेक
Next articleसाहसिक कार्रवाई करने वाले दरोगा अनिल कुमार का ग्रामीणों ने किया सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?