वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ सिंह की पत्नी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ सिंह की पत्नी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ सिंह की धर्मपत्नी प्रतिमा सिंह का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया।वह पिछले तीन माह से लीवर की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था।उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार,चिकित्सकों की सलाह पर सोमवार को उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी चल रही थी।इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया।आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।निधन की सूचना मिलते ही लाइन बाजार क्षेत्र के मातापुर स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।दोपहर करीब 1:30 बजे रामघाट पर पूरे विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके पुत्र रोहित रघुवंशी ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे।प्रतिमा सिंह के निधन से पत्रकार कैलाशनाथ सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पत्रकार जगत ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Previous articleशिवपाल यादव पहुंचे तूफानी सरोज के आवास, बंद कमरे में आधे घंटे चली चर्चा
Next articleदिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: संसद मार्च के दौरान तनाव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?