वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

वाराणसी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक कबीर जन्मस्थल लहर तारा वाराणसी में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता महावीर जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम संचालक तरुन कुमार शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईश्वरी प्रसाद केंद्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि हिंदू ही आगे रहा है और रहेगा। इसलिए हिंदू को मजबूत करने के लिए हमको स्वयं में संगठित होना होगा। धनंजय सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि सबल हिंदू, सशक्त हिंदू, सम्मानित हिंदू, समृद्ध हिंदू बनाने के लिए आपको आर्थिक, मानसिक व शारीरिक मजबूत होना अति आवश्यक है।
सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी। उसके पश्चात 19 जनपदों से आए पदाधिकारियों में कुछ पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई जिसमे प्रमुख रूप से जिला जौनपुर के अजय पाण्डेय को जिलाध्यक्ष, अरविंद योगी विभाग सह मंत्री, ओमप्रकाश मिश्र विभागअध्यक्ष विंध्याचल, प्रदीप केशरी अध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता कोषाध्यक्ष, काशी महानगर, राजेश शुक्लप्रांत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर आदि जनपदों की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय दुबे प्रांतीय संगठन मंत्री, प्रभाकर तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता फोरम, नरेंद्र शास्त्री प्रांतीय अध्यक्ष, अर्जुन मौर्य प्रांतीय महामंत्री, गोपाल श्रीवास्तव प्रांतीय कार्याध्यक्ष, नन्दलाल प्रांतीय संयोजक हिंदू हेल्प लाइन, चंद्रप्रकाश सांडिल्य विभाग महामंत्री, रमेश मिश्र जिला उपाध्यक्ष, संतोष सोनकर जिला उपाध्यक्ष रा ब दल साहित काशी प्रांत के उन्नीस जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Previous articleअब हर माह की 24 तारीख को एफआरयू पर मनाया जाएगा पीएमएसएमए दिवस
Next articleजौनपुर : आतिशबाजी से झुलसे भाई को देखने के बहाने दुल्हा मंडप से भागा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?