वाराणसी : अमर्यादित टिप्पणी करने पर सपाईयों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला 

वाराणसी : अमर्यादित टिप्पणी करने पर सपाईयों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला 

# पतंजलि के सभी सामानों के बहिष्कार का लिया संकल्प

वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
             महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर सपाईयों ने बाबा रामदेव का पुतला फूंका। सीर गोवर्धनपुर के संत रविदास मंदिर के समीप बाबा रामदेव का पुतला दहन कर पतंजलि के सभी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव के बयान की निंदा की गई।
सपा नेता ने कहा कि बाबा रामदेव ने भरी सभा में मंच से कहा कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की। जिस देश में महिलाओं को मां सीता के रूप में पूजा जाता है। उस देश में हिंदुत्व के सरकार में बाबा रामदेव ने अशोभनीय टिप्पणी करके देश के अंदर नफरत पैदा करने का कार्य किया है। पुतला दहन में अनिल यादव, विनोद कुमार, आशीष यादव ,नितिन यादव मौजूद रहे।
Previous articleलखनऊ : अब यूपी में मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा 
Next articleवाराणसी : बेतरतीब कूड़ा फेंकने वाले सीसीटीवी कैमरे से किए जाएंगे चिन्हित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?