वाराणसी : नंदघर में आयोजित हुई गर्भवती महिलाओं के गोदभराई की रस्म
वाराणसी। मनीष वर्मा तहलका 24×7 बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एंव उसकी सहयोगी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के द्वारा संचालित वाराणसी जिले के ब्लॉक काशी विद्यापीठ डोमरी नंदघर पर गर्भवती महिला, अन्नप्राशन, गोदभराई रस्म का आयोजन किया गया।
इस प्रोग्राम में नंद घर की कार्यकर्ता आशादेवी, संगीतादेवी, हीरावती, प्रमिला सुपरवाइजर दीपांजली, ग्राम प्रधान छोटे लाल, समूह की महिलाओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने सभी महिलाओं को पोषण के बारे मे उचित जानकारी दी। एक से नौ माह तक खान पान, टीकाकरण समय-समय पर लगवाना चाहिए महिलाओं और बच्चों को हरी सब्जियों का सेवन करने के बारे बताया जिससे हमें उचित मात्रा में विटामिन कैल्शियम तथा प्रोटीन मिल सके जिससे जच्चा-बच्चा को संतुलित आहार मिलता रहे।इस दौरान क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सूरज गौतम, अभिषेक मिश्रा, ममता चौधरी उत्तम प्रिया सभी का आभार प्रकट किया।