वाराणसी : बेटे के अंतिम संस्कार में गए पिता की गंगा में डूबने से मौत

वाराणसी : बेटे के अंतिम संस्कार में गए पिता की गंगा में डूबने से मौत

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                 बेटे के अंतिम संस्कार में गए भदोही जिले के पूरेरजई निवासी पिता की गंगा में डूबने से मौत हो गई। रविवार को 24 घंटे बाद शव अवगढ़नाथ घाट पर उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिनों में परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।गोपीगंज नगर के पूरेरजई निवासी अमरजीत बिंद (40) मंडुआडीह अपने ससुराल में रहता था।

शनिवार को तबियत खराब होने से उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के सदस्य रामपुर गंगा घाट लेकर गए। दाह संस्कार हो रहा था उसी समय अमरजीत के पिता कृष्णा बिंद (70) रामपुर के पीपा पुल पर टहलते समय गंगा में गिर गए।उस दौरान किसी को पता नहीं चला, लेकिन जब लोग घर लौटकर आए तो खोजबीन करने लगे। कुछ लोगों ने गंगा में डूबने की आशंका भी जताई, लेकिन स्पष्ट नहीं हो सका। देर रात तक पता न चलने पर पुलिस को सूचना   दी। रविवार सुबह अवघड़नाथ घाट पर कृष्णा बिंद का शव उतराया मिला। परिवार में पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleवाराणसी : कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव
Next articleवाराणसी: फर्जी दस्तावेजों से सेना में भर्ती होने वाला नेपाली युवक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?