वाराणसी में राहगीरों से अश्लील हरकत करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी।
तहलका 24×7
वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वाड ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार,दोनों महिलाओं पर राहगीरों को रोककर अश्लील इशारे करने और सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार कर लोगों को परेशान करने का आरोप है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिगरा थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पिलर संख्या 57 से 60 के बीच दो महिलाएं आने-जाने वाले लोगों के साथ अशोभनीय हरकतें कर रही हैं,जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वाड मौके पर पहुंचा।

जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और लोगों को परेशान करने जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

















