वाराणसी : हर घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बारिश से बढ़ा जलस्तर
वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
मानसून सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 59.91 मीटर दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर में पिछले 24 घंटे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश से पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आने के कारण जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, अब तक यह इजाफा मामूली है। तटबंधों या तटवर्ती इलाके अभी प्रभावित नहीं हो रहे हैं। गंगा घाट पर मौजूद रहने वाले नाविकों ने बताया कि इस मौसम में ऐसे ही गंगा बढ़ती-घटती रहती है।

















