विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवक से एक लाख रुपए की ठगी किए जाने व उसे फर्जी वीजा और पासपोर्ट उपलब्ध कराने के दो आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोपित आपस में सगे भाई हैं। वे गाजीपुर जिले के निवासी हैं।
पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा निवासी रवी गौतम पुत्र गुलाब बेरोजगार हैं।
वह लगभग पांच माह पूर्व काम धंधे की तलाश में गाजीपुर जिले में गया था।जहां उसकी मरदह थाना अन्तर्गत बदौली गांव निवासी उदयभान राजभर व चंद्रभान राजभर से मुलाकात हो गई। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ित उनकी बातों में आकर विदेश भेजने के नाम पर उन्हें 66 हजार गूगल पे और 34 हजार घर बुलाकर नकद दे दिया।
महीनों बीत जाने पर जब विदेश भेजने का दबाव बनाया जानें लगा तो दोनों ने फर्जी बीजा उसे थमा दिए। बाद में उससे और पैसों की मांग की जाने लगी।बीजा, पासपोर्ट फर्जी होने की जानकारी होते ही वह पछताने लगा। उन्हें और पैसे देने के बहाने गत 10 सितंबर को दोनों आरोपितों को पिलकिछा गांव बुलाया, जहां उनसे अपने एक लाख रुपए वापस मांगे जाने पर वे दोनों मारपीट शुरु कर दिए।
घटना की सूचना थाने पर दी गई। कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गई। वहां से भी न्याय न मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, दलित उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Previous articleमंदिर में मूर्तियां खंडित करने पर ग्रामीणों में रोष, आरोपी गिरफ्तार
Next articleआयुष इलेक्ट्रॉनिक में भीषण आग, 12 लाख का नुकसान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?