विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया नवारंभ उत्सव
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ विद्यालय स्तरीय नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही,जिससे कार्यक्रम में खास उत्साह देखने को मिला।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बालवाटिका के नियमित व नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।साथ ही उनके अभिभावकों को भी शिक्षा से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान नोडल शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए वंडर बॉक्स, बिल्डिंग ब्लॉक्स और पजल गेम्स के माध्यम से गतिविधियां कराई गईं।इस अवसर पर अभिभावकों ने भी शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के विकास से जुड़े सवाल पूछे,जिनका शिक्षकों द्वारा समाधान किया गया।ब्लॉक के जमापुर,फूलपुर,थानारामपुर, पिंडरा,धरसौना,तिवारीपुर,अजईपुर,सुरही, समोगरा, करखियाव,मंगारी,रमईपट्टी,बाबतपुर,ओदार,हिवरनपुर, धरमनपुर समेत अनेक विद्यालयों में यह उत्सव आयोजित किया गया।

















