विशाल भंडारा का आयोजन, कावड़ियों ने ग्रहण किया प्रसाद

विशाल भंडारा का आयोजन, कावड़ियों ने ग्रहण किया प्रसाद

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             नगर के अयोध्या मार्ग स्थित हिन्द सिनेमा के सामने रविवार की रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कावड़ यात्रियों और नागरिकों ने भोजन रुपी प्रसाद और ठंडई का आनंद लिया।
समाजसेवी सौरभ अग्रहरि के नेतृत्व में युवाओं की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में कावड़ियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोले शंकर के गीतों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम शाम सात बजे पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन के बाद शुरु हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
इस आयोजन में अनिल अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, अजय मद्धेशिया, विकास साहू, सुजीत अग्रहरि, मिंटू अग्रहरि, सुधांशु अग्रहरि, सत्यम आदि का विशेष योगदान रहा।
Previous article69 लाख की तीन सड़क परियोजना का राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास
Next articleपड़ोसी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?