वैज्ञानिक सोच के बदौलत मिला पुरस्कार, इंस्पायर योजना के तहत चयनित हुए छात्र
# आंचल की परिकल्पना चिली कटर का हुआ चयन
वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवार्ड के लिए जनपद से 65 विद्यालयों के बच्चों का चयन किया गया। जिसमें पिंडरा ब्लॉक के चार छात्र छत्राओं का चयन हुआ।कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी की कक्षा आठ की छात्रा आंचल, कम्पोजिट विद्यालय भई के आशुतोष कुमार, कम्पोजिट विद्यालय नाथपुर की स्नेहा मौर्या, उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर के धीरेंद्र गौतम का चयन इंस्पायर योजना के तहत होने पर विद्यालयों में उनका भव्य स्वागत किया गया।

कम्पोजिट विद्यालय रमईपट्टी की छात्रा आंचल ने इंस्पायर्ड अवॉर्ड के लिए अपने प्रोजेक्ट चिली कटर का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया था। कम लागत से निर्मित मॉडल से समस्या का प्रभावशाली समाधान निकालने की प्रक्रिया को आंचल ने प्रोजेक्ट में विस्तार से समझाया था।विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पांडे ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार की तरफ से छात्रा को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।जिसकी सहायता से वह अपने मॉडल को जनपद स्तर पर प्रस्तुत कर आगे की प्रतियोगिता में भाग लेगी।

जनपद से चयनित मॉडल को प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपये के साथ दूसरे चक्र में प्रवेश मिलेगा। यह क्रम इसी प्रकार चलता रहा तो इस नन्हें वैज्ञानिक को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवसर प्राप्त होगा। आंचल की सफलता का समाचार मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों संग बच्चों ने माला पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाईयां, उपहार और शुभकामनाएं दी। ब्लॉक के छात्रों की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्र ने चयनित बच्चों को बधाई दी।

















