शराब पीने के विवाद में दोस्तों ने साथी को मार डाला

शराब पीने के विवाद में दोस्तों ने साथी को मार डाला

# शव को कार में रखकर आरोपित ठिकाने लगाने ले जाते वक्त पुलिस ने दबोचा                       

वाराणसी। 
तहलका 24×7
          पांडेपुर थाना क्षेत्र पहड़िया इलाके में देर रात चार दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सभी साथ में शराब पी रहे थे।उन्होंने युवक से शराब मंगाने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा होने लगा। वे उसे दम तोड़ने तक लात-घूसों से पीटते रहे।युवक उनके पैर पकड़कर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन उन्होंने पिटाई बंद नहीं किया।
घायल होने के बाद वह बेहोश हो गया और पिटाई के बीच उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर खजुहा सैदपुर निवासी रंजन कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाहा (25) के रुप में हुई है। उसकी मौत के बाद भी हमलावर शव को कार में लेकर गंगा में फेंकने के लिए जा रहे थे, तभी पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और चारों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव कार की पिछली सीट से बरामद किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। पार्टी के दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई, देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी झगड़े में रंजन की जान चली गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपितों से गहन पूछताछ जारी है।डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Previous articleजेसीआई ने डिसीजन मेकिंग पर दिया प्रशिक्षण
Next articleहाईवे पर रंगरलियां मनाने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?