शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गभिरन बाजार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में पीड़िता की तहरीर पर पूर्व में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चलान न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में गत 31 दिसंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव निवासी दिलीप यादव लगभग डेढ़ माह पूर्व शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ बहला फुसलाकर हैदराबाद भगा ले गया। जहां वह महीने से अधिक दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि जब वह कोर्ट मैरेज करने का दबाव बनाने लगी तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे लाकर गांव में छोड़ कर भाग गया।
जब वह शिकायत लेकर उसके घर गई तो दिलीप और उसके दो भाई संदीप और प्रदीप उसे गाली गलौज और धमकी देकर घर से भगा दिए।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को जानकारी मिली कि आरोपित गभिरन बाजार के पास मौजूद हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा के साथ मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Previous articleठंड ने बढ़ाई आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Next articleमंज़िल से चंद मीटर पहले पलटी दाल लदी डीसीएम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?