शादी की जिद पर अड़ी युवती से सिपाही पर जबरन समझौता कराने का आरोप
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
शाहगंज सर्किल के खेतासराय थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर शादी की जिद पर अड़ी युवती ने जबरन सुलह समझौता कराने का आरोप लगाया है। मामला लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके युवक और युवती से जुड़ा है।सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का कहना है कि खेतासराय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव निवासी युवक से उसका सन 2021 से प्रेम प्रपंच चल रहा था।

इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी, तो युवक ने सन 2023 में बिजेथुआ धाम में युवती से शादी कर उसे मुम्बई ले जाना चाहता था। लेकिन युवती परिवार की रजामंदी से बारात लाकर शादी करने के बाद ही उसके घर जाना चाहती थी। इस बीच युवक द्वारा युवती को अनेकों बार शाहगंज के विभिन्न होटलों में ले जाकर उसके साथ संबंध भी बनाया। समय बीतने के बाद युवती बारात लाने और उसे अपने घर ले जाने का जब दबाव बनाने लगी तो युवक शादी में दहेज की मांग करने लगा और बड़े भाई की शादी होने के बाद अपने घर ले जाने की बात कही।

इस बीच वह शाहगंज नगर के होटलों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, वह गर्भ से भी हो गई। जिसका युवक ने गर्भपात भी करा दिया। युवक के शादी करने से मना करने पर रविवार को उसके विरुद्ध थाना खेतासराय में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा अगले दिन सोमवार को थाने पर युवती को बुलाकर सुलह समझौता कराने पर दबाव बनाने लगा।

पुलिस कर्मी ने पीड़िता का मोबाइल लेकर जबरन फोटो, वीडियो आदि डिलीट कर दिया।जब तक वह सुलह के कागजात पर हस्ताक्षर नहीं कर ली, शाम तक युवती को बैठाए रखा। फिलहाल इस पुलिसिया कार्यप्रणाली क्षुब्ध युवती ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सिपाही की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शादी की जिद पर अड़ी पीड़िता न्याय की बाट जोह रही है।

















