शारदीय नवरात्रि में डांडिया-गरबा के रंग में रंगा नगर
# श्रद्धालुओं ने झूमकर किया मां दुर्गा का गुणगान
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित एक वाटिका में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगी वेशभूषा में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने देर रात तक गरबा व डांडिया खेलकर मां दुर्गा की आराधना की। बंगाली परंपरा के अनुरुप विशेष पोशाक में महिलाओं ने जब नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीवि उपस्थित रहे। महोत्सव में समाज की बहनों एवं नन्हीं बच्चियों ने मां दुर्गा के स्वरुप और भजनों के साथ पारंपरिक गीतों पर जमकर डांडिया किया।बच्ची का मां दुर्गा रुप देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

आयोजक अनुपमा अग्रहरि ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आनंद का पर्व है, जो समाज में प्रेम व उत्साह का संदेश देता है। वहीं आयोजक वेद प्रकाश जायसवाल ने कहा कि डांडिया हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।समिति की ओर से धीरज पाटिल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, गीता प्रदीप जायसवाल, सुशील सिंह, रवि शंकर चतुर्वेदी, डॉली जोशी, नीलम अग्रहरि, स्वाति अग्रहरि, नम्रता बरनवाल, नीतू मिश्रा, अनुपम मोदनवाल, रचना जायसवाल, पंकज जायसवाल, रूपेश गुप्ता, रविकांत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व आमजन मौजूद रहे।

















