शार्ट सर्किट से डीसीएम में लगी आग, मची अफरा तफरी
पिंडरा, जौनपुर।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही ओवरब्रिज के समीप खड़ी डीसीएम ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बीच आग पर काबू पाया। घटना शनिवार की अपराह्न 3 बजे की है।बताते हैं कि वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा डीसीएम ट्रक फोरलेन सड़क पर ओवरब्रिज के पास अचानक उसके इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

जिससे धूं-धूं कर जलने लगी और आग से अफरा तफरी मच गई। उक्त मार्ग पर दोनों तरफ वाहन की लाइन लग गई। सूचना पर पिंडरा से पहुंची फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पाया।इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि अगलगी से डीसीएम के अगले हिस्से में नुकसान पहुंचा। ड्राइवर आनंद यादव निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र सुरक्षित है।


















