शार्ट सर्किट से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

शार्ट सर्किट से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में कामयाब रही।डेहरी निवासी किसान मो. हारिस पुत्र हफीजउल्ला, सर्फराज पुत्र मकसूद का गांव के पास खेत में गेंहू की पकी हुई फसल खड़ी थी। एक खेत से दूसरे खेत के बीचों बीच से बिजली का हाइटेंशन तार खींचा गया था दोनो खम्भों के बीच ज्यादा अंतराल होने की वजह से गेहूं व तार की दूरी कुछ ही ऊपर थी।

हवा के तेज झोके की वजह से दो तार आपस में सट जाने से शार्ट सर्किट हो गई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियो से आग लग गई। आग की लपटें खेत में फैल गई। देखते ही देखते चार बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई भीषण आग देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रधानपति फरहान अहमद ने 101 व केराकत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत व दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में कामियाब रहे। गलीमत रही कि दमकल की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया अन्यथा अन्य खेतो व गावों के अंदर तक आग पहुंच जाती।प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानपति फरहान अहमद को शक्त हिदायत देते हुए बताया कि जितना जल्दी हो सके उप जिलाधिकारी व बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिल कर दोनो खम्भो के बीच में एक खम्भा और लगा ले अन्यथा ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहेगी।
Previous articleजौनपुर : पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleगोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर कनेक्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?