शाहगंज को जनपद और लोकसभा बनाने की मांग, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव को दिया ज्ञापन

शाहगंज को जनपद और लोकसभा बनाने की मांग,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव को दिया ज्ञापन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             सामाजिक कार्यकर्ता व युवा भाजपा नेता पंकज कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पहुंचकर राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को ज्ञापन देकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र को जनपद तथा लोकसभा घोषित किए जाने की मांग उठाई है।भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या 9 से 10 लाख के बीच है,जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग निवास करते हैं।
ज्ञापन में दावा किया गया है कि क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिशत मतदाता भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शाहगंज तहसील जौनपुर जनपद की सबसे बड़ी और व्यापारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण तहसीलों में शामिल है,लंबे समय से इसे जिला बनाए जाने की मांग उठती रही है।
धर्म नगरी अयोध्या और वाराणसी के मध्य स्थित शाहगंज कस्बा आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर तथा अन्य जनपदों की सीमाएं स्थित हैं।साथ ही यह क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यातायात एवं विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।रेल संपर्क के लिहाज से भी शाहगंज उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे को जोड़ने वाला प्रमुख जंक्शन है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शाहगंज को जनपद और तहसील को जिला मुख्यालय घोषित किया जाता है तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी,प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से प्राप्त हो सकेगा।पंकज कुमार सिंह ने भाजपा नेतृत्व से मांग करते हुए कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शाहगंज को नया जनपद एवं लोकसभा क्षेत्र घोषित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Previous articleतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत
Next articleनाबालिग का मेडिकल परीक्षण न होने पर उठे सवाल, डीएम से शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?