शाहगंज में रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

शाहगंज में रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

# रथ पर आसीन श्रीराम के दर्शन कर भक्त हुए निहाल, महापुरुषों की झांकियां भी निकाली

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               कस्बे में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित शोभायात्रा में भारी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। राम नाम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा, लोगों ने भव्य रथ पर सवार प्रभु श्रीराम के दर्शन कर निहाल हो गए। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां भी सम्मिलित हुईं।
हिंदू युवा वाहिनी ने रामनवमी पर इस बार भी कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली। घास मंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बाउलिया से प्रशासन की कड़ी निगरानी में निकली शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस वहीं जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा अद्भुत ढंग से सजाए गए रथ के आगे विभिन्न वेशभूषा में सजे घोड़े और वीर शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता की झाकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा घासमंडी चौक से होते हुए जेसी चौराहा पर पहुंची जहां भक्तों ने झूमते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। यहां से शोभा यात्रा योगी नाथ तिराहा पहुंची और वहां से वापस कलेक्टरगंज होते हुए वापस घास मंडी चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। रास्ते में शोभायात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत व जलपान की भी व्यवस्था की।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू, हिमांशु यादव, श्रीष मोदनवाल,  श्रीष अग्रहरि, प्रगेश मोदनवाल, रणवीर साहू, दिनेशकांत यादव, अनिल मोदनवाल, श्री रामलीला अध्यक्ष संदीप जयसवाल समेत भारी संख्या में भक्त शामिल रहे।
Previous articleधूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
Next articleनदी में डूबने से बालक की मौत, परिवार में कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?