शिकायतों के निस्तारण में तहसील को 21वीं बार मिला प्रथम स्थान
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पिंडरा तहसील एक बार फिर प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब तक कुल 21 बार तथा लगातार 7वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर तहसील के कर्मियों में खुशी की लहर दिखी।आइजीआरएस पोर्टल पर जुलाई माह में कुल 193 शिकायत हुई थी। जिसे शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया।

इस बाबत एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के क्रम में शिकायतकर्ता से फोन से पूछताछ करने के बाद ही उसे पोर्टल पर डाला जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करता है। लेकिन इसके पीछे जिलाधिकारी का निर्देशन और अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग विशेष रुप से रहा है।

















