35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

शिक्षक हितों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है संगठन- प्रिंशु 

शिक्षक हितों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है संगठन- प्रिंशु 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। संगठन का निर्माण शिक्षक के हितों के लिए होता। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए यह संगठन मजबूती से खड़ा रहता है जो अन्य संगठनों के लिए मिशाल है उक्त बातें सोमवार की देर शाम बरसठी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हंसिया में आयोजित त्रैवार्षिक शिक्षक अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आप अपने उज्जवल चरित्र से अपना स्थान स्थापित कर सकते हैं। आपको जो दायित्व मिला है उसको ईमानदारी से करने पर आपको कहीं से झुकना नहीं पड़ेगा। मंचासीन अतिथियों ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक श्रीपाल सिंह, ओमप्रकाश चौरसिया, अहमद अली को शाल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रारंभ में जिला ईकाई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में ब्लाक इकाई का चुनाव सम्पन्न कराया गया. जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंत्री सुभाष बिंद सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला इकाई द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोमेंद्र त्रिपाठी, अतहर अली, विनय कुमार सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला उपाध्यक्ष सरोज यादव, संयुक्त मंत्री यशवंत सिंह, संगठन मंत्री रमाशंकर सिंह, मिथिलेश कुमार चौधरी, जटाशंकर यादव, मनोरमा देवी, प्रचार मंत्री मनीष कुमार सिंह, प्रेमचंद यादव संरक्षक श्रीपाल सिंह, अरूण कुमार द्विवेदी, राम सिंह, अजय कुमार सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी त्रिलोचन सिंह ने किया।
जिला मंत्री सतीश कुमार पाठक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री रामसिंह राव, जिला मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ डा. मनीष सिंह सोमवंशी, ब्लाक अध्यक्ष सिकरारा मृत्युंजय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शाहगंज सजल सिंह, महामंत्री धनंजय मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर  दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार निगम, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अर्चना सिंह की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। वक्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद त्रिपाठी, स्वतंत्र कुमार सिंह, शिवप्रकाश सिंह, चन्द्र शेखर यादव, विनोद कुमार जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, उपेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, अमित सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश कुमार शर्मा, इन्द्र मणि पाल, राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार यादव, सर्वेश कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार यादव, निजामुद्दीन, दुर्गेश कुमार सिंह, ऋषि सिंह, सन्तोष कुमार दुबे,अंजू लता सिंह, भोलानाथ पाल, अखिलेश कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश अम्बेडकर, मानिक चंद, राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, अनंत कुमार चौरसिया, रोहित सिंह, अनुराग सिंह, विजय प्रताप सिंह, मयंक सिंह, पुनीत मिश्रा, डॉ विनोद कुमार शुक्ल, प्रसून कुमार, ललित कुमार,व ब्लाक के बहुत से शिक्षक, गणमान्य लोग, प्रधान, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत के साथ अपना उद्बोधन दिया।  कार्यक्रम का संचालन अजय विश्वकर्मा ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117669
Total Visitors
608
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

छात्रों ने विदेशी प्रशिक्षकों से सीखे फुटबॉल की बारीकियां

छात्रों ने विदेशी प्रशिक्षकों से सीखे फुटबॉल की बारीकियां पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7                प्रदेश...

More Articles Like This