शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी जन सुनवाई के लिए पहुंचे जौनपुर
# चेयरमैन के आगमन से भू-माफियाओं व वक्फ संपत्तियों को हेर-फेर करने वालो में मचा हड़कंप
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी सोमवार को नगर स्थित जावेद सुल्तान के आवास पर पहुंचे और जन सुनवाई करते हुए जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रेसवार्ता में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने कहा कि मेरे पास जौनपुर नगर क्षेत्र से बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही थी जिसके कारण मुझे यहा खासतौर पर आना पड़ा और पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि कोई किसी का भी आदमी हो चाहे जितना रसूखदार क्यूं न हो अगर कोई भी वक्फ की संपत्तियों के साथ हेर फेर करेगा तो उसकी जांच होंगी और जांच होने के बाद वक्फ एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही होगी।
बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि वक्फ की संपत्ति न तो खरीदी जा सकती है और न ही बेची जा सकती है और कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी वक्फ एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही होगी। प्रेसवार्ता के बाद वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने आए हुए सभी लोगो की जनसुनवाई की और उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मिर्ज़ा जावेद सुल्तान, मिर्जा रुशेद, नजमुल हसन नजमी, मौलाना सफदर जैदी आज़मी, आब्दी हैदर मेंहदी, बाबू मिर्ज़ा फैजी, मुगल अली, रजा हुमायू, तामीर हसन, अहमद हसन मोनू, साहिल आब्दी, नवाज़ मिर्जा, मोहम्मद रजा, अहसन रिजवी, नज्मी अनवार आब्दी, पत्रकार इशरत हुसैन इत्यादि लोग मौजूद रहे।