शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल दो दिन बंद

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल दो दिन बंद

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान एवं अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमित रुप से करेंगे। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Previous articleअचेत अवस्था में मिला युवक, हालत गम्भीर 
Next articleकोडीन कफ सिरप तस्करी मामला: सीएम बोले, माफिया पर बुलडोजर भी चलेगा, सपा के लोग उस वक्त चिल्लाना मत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?