श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में तिरंगे के साथ गूंजा देशभक्ति का स्वर
कलान, सुल्तानपुर।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर स्वतंत्रता के महत्व और कर्तव्यों के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों की गूंज ने माहौल को भावविभोर कर दिया। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए जीवनभर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।

















