श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज को मिली एनसीसी की मान्यता, क्षेत्रवासियों में खुशी 

श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज को मिली एनसीसी की मान्यता, क्षेत्रवासियों में खुशी 

बेलवाई, सुल्तानपुर। 
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
             विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने अवगत कराया कि विद्यालय को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) जूनियर डिवीज़न की 100 सीटों की मान्यता प्राप्त हो गयी है। जिसमें यूपीजेडीटीपी बटालियन नंबर आबंटित हुआ है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय प्रशासन इस मान्यता के लिए विगत कई वर्षों से प्रयासरत था।
विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र सिंह को एएनओ  नियुक्त किया गया गया है।वर्तमान में सत्र 2024-25 की परेड गतिमान है। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम, अनुशासन, परस्परिक सहयोग एवं भाईचारा तथा निःस्वार्थ सेवाभावना जैसे आदर्शो को विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालय को एनसीसी की मान्यता प्राप्त होने से क्षेत्रवासियों में हर्षोल्लास की भावना है।
Previous articleकुत्ते में पाया गया सुगर, चिकित्सक और पालक हुए हलकान
Next articleबोले राहुल: हमें जंजीरों में बंधे शेर नहीं चाहिए, गुजरात कांग्रेस में बड़े बदलाव की सम्भावना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?