संगत पंगत ने किया डॉ संपूर्णानंद को सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शिकागो की धर्मसंसद में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्य में 11 सितंबर 2022 को शास्त्री नगर परमानतपुर में स्वामी विवेकानंद जी को संगत पंगत जौनपुर व कायस्थ ग्लोबल कॉन्फ्रेंस जौनपुर द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया व उनके द्वारा किये गए ऐतिहासिक महत्व की चर्चा पर विचार गोष्ठी हुआ।
उक्त अवसर पर कायस्थ ग्लोबल कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ सम्पूर्णानंद अस्थाना का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें माल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर अंगवस्त्र भेट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सम्पूर्णानंद अस्थाना ने कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर लोगो को जोड़ने का काम किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन चाहे जितने हो सभी संगठन कायस्थ एकता के लिए कार्य करते रहते है। संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि आज कायस्थ समाज जागरूक हुआ है समाज के उत्थान के लिए लोग आगे आ रहे है संगत पंगत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाएगा।

जिलाध्यक्ष संगत पंगत पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि संगत पंगत समाजहित में कार्य कर रहा है और करता रहेगा।भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के उपलब्धि पर अपना विचार देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने हिंदुस्तान को विश्व में एक ऐतिहासिक महत्व दिलाया था। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हरि कीर्तन व भंडारा दोपहर 12 बजे नवदुर्गा मंदिर सद्भावना पर आयोजित किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि संगत पंगत संगठन सुख-दुःख का सच्चा साथी हैं यह संगठन दिखावा कम काम ज्यादा करता है और करता रहेगा।
अंत में सर्वसम्मति से जौनपुर कायस्थ समाज के लोगो ने अजय देवगन के फ़िल्म थैंक्स गॉड के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। पिक्चर में अपने आराध्य देव भगवान के बारे मे अशोभनीय टिप्पणी करने की निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और सरकार से फ़िल्म पर रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष बीजेपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शिकागो में भाषण के दौरान उन्हें जीरो पर बोलने का अवसर दिया गया था जिस पर उन्हें काफी लंबा वक्तव्य भी दिया जिसको सुनकर लोग स्तब्ध रह गए आज ऐसे महापुरुष मनीषी जो हमारे मार्गदर्शक हैं उनके बताए पद चिन्हों पर चलकर हम कुछ नया कर सकते हैं।



















