संदिग्धावस्था में आम के  बाग में लटका मिला युवक का शव, छाया मातम

संदिग्धावस्था में आम के  बाग में लटका मिला युवक का शव, छाया मातम

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर नरवारी गांव स्थित बाग में संदिग्ध हालत में अट्ठारह वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटका मिला। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में जहां मातम छा गया, वहीं क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच कर मामले में आवश्यक पूछताछ की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
गुरुवार रात परिजनों संग सोने गए गांव निवासी इम्तियाज के अट्ठारह वर्षीय बेटे नदीम का शव दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह घर से सौ मीटर की दूर आम के बाग में पेड़ की डाल पर नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं उसका दोनों हाथ उसी के शर्ट से आगे की तरफ बंधा हुआ था। डाल पर मोबाईल की लीड भी पाई गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों के बीच हत्या और आत्महत्या की चर्चा जहां खास थी, वहीं किसी बात पर वह परिजनों की डांट पर क्षुब्ध बताया जा रहा था।
मृतक के भाई द्वारा भी उसे क्रोधी बताया जा रहा था।
मृतक अपने भाईयों में सबसे छोटा और तीसरे स्थान पर था, जबकि दूसरा भाई शमीम मानसिक रुप से बीमार रहता है। वह कभी कभी बड़े भाई सलमान के  सैलून पर उसका हाथ बंटाता था। भाई की मानें तो गुरुवार रात खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। मृतक कब घर से निकलकर मौत के आगोश में पहुंच गया, यह परिजनों के लिए सवाल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले छानबीन शुरु कर दी है।बेटे की मौत से मां जरीना पथरा सी गई है।इस बाबत बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जा सका, वहीं क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में पाए गए।
Previous articleसपा के तीनों बागी विधायक यूपी विधानसभा से असंबद्ध सदस्‍य घोषित
Next articleवोटर लिस्ट के लिए आधार, वोटर आईडी को वैध दस्तावेज मानने पर विचार करे चुनाव आयोग : सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?