संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।अनुसूचित बस्ती निवासी मनोज की शादी 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ निवासी पूनम से हुई थी।
मनोज गांव में गया हुआ था वापस आने पर अपनी पत्नी पूनम को आवाज दिया, कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आशंकावश रोशनदान से झांक कर देखा तो छत में लगे कुंडे में फंदे पर पूनम का शव लटका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
इसी दौरान सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों को सूचना दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleशराब पार्टी के बाद महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार 
Next articleवैदिक रीति-रिवाज के साथ 748 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, तीन जोड़ों को मौलाना ने पढ़ाया निकाह 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?