संपत्ति के लालच में तीन बेटों ने की थी मां-बाप की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा                         

संपत्ति के लालच में तीन बेटों ने की थी मां-बाप की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा                       

श्रावस्ती।
तहलका 24×7
               जिले में तीन बेटों ने संपत्ति के लालच में मां-बाप की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था।मामले में आरोपी अधिवक्ता और तीनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी राहुल भाटी के मुताबिक जनपद के इकौना थाना क्षेत्र खावा पोखर ग्राम में बीते शनिवार को घर के बाहर पूर्व प्रधान दंपत्ति का शव मिला था।
मामले की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपत्ति के मौत के कारण का पता चला। इसके बाद शक के आधार पर आरोपी बेटों से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
एसपी ने बताया कि रोशन अली और पत्नी वसीला के सौतेले बेटे नसीब, हबीब, मुसीबत व अधिवक्ता प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू ने संपत्ति और दुकानों को हड़पने के लिए मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मौका मिलते ही बेटों ने मां-बाप की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में तीनों बेटों के साथ अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleकफ सिरप का मामले नया भंडाफोड़
Next article “क्या धर्म देखकर घर तोड़े जा रहे हैं”, उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?